भूषण गुरुंग
3 नवंबर 2025
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 26वीं राज्य स्तरीय वन खेल एवं ड्यूटी मीट-2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता ध्वज फहराया और प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।
अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वन विभाग द्वारा वन संपदा के संवर्धन और संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
श्री पठानिया ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज मानवता के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में हमें इन बदलती परिस्थितियों के अनुकूल ढलने और समाधान खोजने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के अभियान को जन-जन तक पहुँचाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.