एल.पी.यू. के स्टूडैंट्स ने मनाया आर्थिक आजादी महोत्सव 2025। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, November 17, 2025

    एल.पी.यू. के स्टूडैंट्स ने मनाया आर्थिक आजादी महोत्सव 2025।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/कपूरथला (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : दुम्ग गांवों में फाइनैशियल लिटरेसी, माइक्रो एंटरप्रेन्योरशिप पब्लिक यूनिटी पर जागरुकता व ट्रेनिंग सैशन आयोजित किया गया। लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी मित्तल स्कूल ऑफ बिजनेस फग- वाड़ा के छात्रों द्वारा गांव दुग्ग की पंचायत के सहयोग से गांव स्तरीय आर्थिक आजादी महोत्सव 2025 दौरान इकोनामिक लिटरेसी माइक्रो एंटरप्रेन्योरशिप पब्लिक यूनिटी के विषय पर करवाए जागरूकता व वोकेशनल ट्रेनिंग सैशन में 250 के करीब गांव निवासियों व स्कूल विद्यार्थियों द्वारा पार्टिसिपेट किया गया। हमसफर यूथ क्लब व हमसफर सोशल रिसर्च फाऊंडेशन के डायरैक्टर रोहित भाटिया व डॉक्टर अनूप मोहंती डॉक्टर स्वाती शर्मा द्वारा बतौर ट्रेनर व रिसोर्स पर्सन गांवों निवासियों को नए कारोबार व रोजगार से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी स्कीमों की सुविधाओं हेतु परिचित करवाया गया। समागम में विशेष तौर पर ईटा इंडियन ट्रांसफोरमेशन एसोसिएशन के फाऊंडर चेयरमैन एस.के. सुनीत (बी.ए, एल.एल.बी.) हमसफर रैड रिबन यूथ क्लब के डायरैक्टर पूनम भाटिया व डॉक्टर चमन लाल द्वारा विशेष तौर पर हाजरी लगाई गई। गांव सरपंच सुनीता व पंचायत अधिकारियों ने बताया कि अगर ऐसी ट्रेनिंग सैशन और जागरूकता समागम आगे भी चलते रहे तो हमारा गांव शहरी सुविधाओं वंचित नहीं रह सकता। हमसफर यूथ क्लब गांव के समूह पंचायत अधिकारियों व सभी सैशन में मौजूद उच्च अधिकारियों द्वारा लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी, मित्तल स्कूल ऑफ बिजनेस, द फलूइट ऑफ वॉयस क्लब, एच. ओ.डी. डॉ. राजेश वर्मा डॉ. सुरेश कुमार डॉक्टर करुप्पासामी रामंथन का विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया। इस मौके लवली यूनिवर्सिटी व मित्तल स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्र यूनिवर्सिटी स्टूडैंट टीम लीडर्स मुस्कान डोगरा रोशनी कारिश्मा के कुमार द फ्लूइट वॉयस ऑफ क्लब स्टूडैंट ऑर्गनाइजेशन वंशिका प्राची आकांक्षिका बंसल प्रगति अनमोल वालंटियर मनजीत गांव से सहयोगी दी संदीप दौरा नमनजीत कौर अनमोल गुरप्रीत बसरा प्रोफैसर राम लुभाया डॉक्टर चमन लाल ने विशेष तौर पर हाजिरी लगाई।


    No comments:

    Post a Comment