राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता स्वतंत्र शर्मा मुख्यातिथि तथा उनके साथ समाजसेवी एवं साहिल ज्वेलर के मालिक सुरजीत चौहान वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने देवभूमि की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हुए स्वागत-गीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की।
विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर जवाहर ठाकुर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों, परीक्षाफल व चल रहे शैक्षिक सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक देवी सिंह ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। लोकनृत्य और वाद्ययंत्रों की कर्णप्रिय प्रस्तुतियों ने स्थानीय संस्कृति की छटा बिखेरते हुए उपस्थित लोगों को भावविभोर किया।
समारोह के दौरान लगभग 110 विद्यार्थियों को शैक्षणिक.सांस्कृतिक.खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही स्कूल के पूर्व होनहार विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि स्वतंत्र शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन.एसएमसी.अभिभावकों और विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही छात्र न केवल एक सभ्य नागरिक बनते हैं. बल्कि अपनी मेहनत से परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रोत्साहन के लिए 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। साथ ही विद्यालय को 20 कुर्सियां देने की घोषणा भी की। समाजसेवी सुरजीत सिंह ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा पीएम श्री आदर्श विद्यालय आनी ने 5100 रूपये, हिमालय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी ने 2100 रूपये व हिमाचल कोली कल्याण बोर्ड के सदस्य पप्पू सत्य ने 2100 रूपये कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए देने की घोषणा की।
इस दौरान तहसीलदार आनी रत्नेश्वर शर्मा, बीईईओ शांति बंसल, केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय आनी की सीएचटी मीनू चौहान, पीएम श्री आदर्श विद्यालय आनी से शिक्षक कुंदन शर्मा, श्यामानंद, दिग्विजय पप्पू सत्य सहित बलबीर शर्मा, सत्यांजना शर्मा, प्रकाश आचार्य , डॉ. रमेश, युद्धवीर, रघुवीर सिंह, अजय शर्मा, कन्या विद्यालय आनी के एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य , बच्चों के अभिभावक ,सदस्य.उपप्रधानाचार्य रणधीर सिंह ठाकुर. प्राध्यापक यशवंत ठाकुर.नागेश्वर ठाकुर. राजेश ठाकुर.हीरालाल शर्मा.नीरज ठाकुर.धीरज शर्मा.सुनीता ठाकुर.बंती कौंडल. स्वीटी नेगी. तथा विद्या कश्यप सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।



0 Comments