डी पी रावत
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज
जिला रोजगार कार्यालय सोलन द्वारा 3 दिसम्बर 2025 को बद्दी में तीन कंपनियों के कुल 110 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि—
मैसर्ज़ पिनैकल लाइफ साइंस प्रा. लि. बद्दी में सीनियर ऑफिसर/एग्जीक्यूटिव के 10 पद,
मैसर्ज़ एम्म्फोर्स ऑटोटेक प्रा. लि. बद्दी में ऑपरेटर के 94 पद,
मैसर्ज़ हिंदुस्तान फूड्स लिमिटेड बद्दी में ऑफिसर व एग्जीक्यूटिव के 06 पद भरे जाएंगे।
योग्यता व आयु
इन पदों के लिए आईटीआई (टर्नर, मशीनिस्ट), मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा या डिग्री, बी.फार्मा, बीएससी नॉन-मेडिकल, एमएससी केमिस्ट्री, ग्रेजुएशन, पैकेजिंग साइंस डिप्लोमा तथा हेल्थ एंड सेफ्टी डिप्लोमा मान्य होंगे। आयु सीमा 19 से 35 वर्ष निर्धारित है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि पदों संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल EEMIS पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक योग्यता अनुसार रिक्तियों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी आवश्यक है कि प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो।
इंटरव्यू विवरण
योग्य उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित 03 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10.30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर, उप रोजगार कार्यालय बद्दी (नज़दीक गुरुद्वारा संडोली) में उपस्थित होकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
इंटरव्यू में भाग लेने हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें— 98726-40412, 98169-28706.
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.