मंडोलू अग्निकांड के प्रभावित परिवारों को जिला परिषद मनोज मनोज मनु ने दी राहत सामग्री - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, November 20, 2025

    मंडोलू अग्निकांड के प्रभावित परिवारों को जिला परिषद मनोज मनोज मनु ने दी राहत सामग्री

    [20/11, 11:40] Bhushan Gurung: जिला ब्यूरो ABD NEWS मंडोलू अग्निकांड के प्रभावित परिवार को जिला परिषद मनोज मनु ने दी राहत सामग्री ।
    साहो : विकास खण्ड मैहला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव मंडोलू में बुधवार देर रात को एक घर में आग लग गई । जिसमें परिवार का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस दुखद हादसे में घर को भारी नुकसान पहुँचा है।हालाँ कि जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार के सामने अब बड़ी संकट की स्थिति खड़ी हो गई है।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही समय में घर पूरी तरह जल गया और परिवार अपने कपड़ों और कुछ जरूरी चीजों के अलावा कुछ भी नहीं बचा सका।वहीं वीरवार प्रात: करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर धैर्य दिया साथ में सरकार व प्रशासन से मुसाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया । इसके आलावा उन्हे मोके पर पहुंच कर प्रभावित परिवार को राहत सामग्री भी वितरित की । जिसमें राशन के आलावा बिस्तर भी था । उन्होने राहत सामग्री में, गद्दे,रजाई, सिरहाने, डबल बैडशीटें,चावल,आटा,दालें,नमक, हल्दी,तेल, मसाले,चीनी कुकर,डेजकी, तवा, कढ़छी, तैंथा, थालीयां, गिलास, चम्मच, कटोरीयां, परात, चकला बेलना इत्यादि वितरित किये । सरकार व प्रशासन की तरफ से जो मदद मिलेगी उसके लिये समय लगेगा परंतु यह वो सामान है जिसकी इन्हे तुरंत आवश्यकता है । वहीं जिला परिषद मनु ने बताया कि यह केवल सामान की क्षति नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, यादों और सपनों का टूट जाना है, जो किसी भी परिवार के लिए बहुत बड़ा दुख है। हम प्रभावित परिवार को सरकार व प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे ।

     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.