अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) :
* हमसफर यूथ क्लब द्वारा किया गया संविधान पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं’ का सम्मान।
भारत रत्न बाबा साहब डॅा. बी.आर आम्बेड़कर जो भारत के सर्वप्रथम कानून व न्याय मंत्री रहें, जिन्हें संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष पर नियुक्ति दी गई। जिनके द्वारा भारतीय संविधान 26 नवम्बर 1949 को 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनाकर तईयार किया गया। जिसे भारत रत्न बाबा साहब डॅा. बी.आरआम्बेडकर की अगुवाई में 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू कर किया गया।
इन शब्दों से स्कूल ऑफ एैमीनेंस लाडोवाली रोड़ के प्रिं. योगेश कुमार व एन.एस.एस. प्रोग्राम अफसर सुखविंदर कुमार द्वारा स्कूल में आयोजित भारतीय संविधान दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्कूल में भारतीय संविधान पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। जिसमें स्कूल के 100 से अधिक बच्चों द्वारा भागीदारी की गई।
एन.एस.एस प्रोग्राम अफसर सुखविंदर कुमार ने बताया कि भारतीय संविधान में विश्व के संविधानों मे से सबसे अच्छी नियम, कानून व अनुशासन प्रणाली को शामिल किया गया हैं, भारतीय संविधान हर भारतीय की इच्छापूर्ती करने में समर्थ है। यह एक अच्छे संविधान का ही नतीजा है कि दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में लोकतंत्र आज भी मजबूती से टिका हुआ है।
संविधान दिवस के समारोह में स्टूडैंट्स को भारतीय संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़कर सुनाया व उसे सभी बच्चों को समझाया भी गया। एच.वाई.सी. अध्यक्ष रोहित भाटिया ने बताया कि डाॅ. आम्बेड़कर द्वारा नियमित भारतीय संविधान में अंकित हर अनुच्छेद, भाग व अनुसूचीयों में देश व देशवासियों के हितों की सदभावना जुड़ी हुई है। जिसकी कार्यप्रणाली में समाज व देश के विकास व सम्पूर्णता है। इसलिए हमें अपने देश के संविधान पर गर्व होना चाहिए। स्कूल में आयोजित संविधान दिवस हेतु प्रतियोगिता के दौरान हमसफर यूथ क्लब के अध्यक्ष रोहित भाटिया व हमसफर रैड रिबन यूथ क्लब के प्रोग्राम अधिकारी पूनम भाटिया द्रारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अध्यापिका सविता, हरप्रीत कौर और राधिका थापर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम की योजना बी.एड अध्यापिकाओं नवजोत कौर, सिमरन कौर और सिया ने बनाई।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.