[20/11, 16:45] Bhushan Gurung: ब्यूरो चंबा
ABD NEWS
भारत की एकता व अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर चम्बा में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ
भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रधर्म के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिला मुख्यालय चम्बा में भव्य रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम में कांगड़ा–चम्बा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व विधायक पवन नैय्यर, बिक्रम जरियाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति की रंगत से भर दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि हमें पटेल जी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत रहना चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प साकार हो रहा है।
उन्होंने बताया कि सरदार पटेल किसानों के अधिकारों के लिए सदैव मुखर रहे और अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध डटकर लड़े। किसानों को करों में राहत दिलाने में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में उन्होंने रियासतों को एकजुट कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।
कार्यक्रम के दौरान उनके नेतृत्व में एक पैदल मार्च भी निकाला गया, जो अखंड चंडी पैलेस से आरंभ होकर पूरे बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए पुनः पैलेस में संपन्न हुआ। मार्च के दौरान जयघोष, राष्ट्रगीत और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज सिंह ठाकुर, जय सिंह, मेडिकल कॉलेज चम्बा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.