डी पी रावत।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD)न्यूज।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत सुंगरा में 16 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित मुख्य स्वागत द्वार ‘भावानगर’ का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुना तथा अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लिए गए निर्णय—यूनिवर्सल कार्टन नीति, पुरानी पेंशन बहाली, उपेक्षित महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह, महिलाओं को जमीन का मालिकाना हक, तथा अंग्रेजी माध्यम सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा—प्रदेश के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
उन्होंने कहा कि जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों व बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो सके।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सुंगरा के प्रधान राकेश कुमार नेगी ने मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया और पंचायत क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार, तहसीलदार अरुण कुमार, उपाध्यक्ष पंचायत समिति हरीश नेगी, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, एसडीओ प्रेम चंद शर्मा, कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी मनोज नेगी, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.