अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत/लखनऊ (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : राजनाथ सिंह , रक्षा मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए बताया गया कि वह आज लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा अनावरण समारोह में सम्मिलित हुए।
ऊदा देवी द्वारा अपने अप्रतिम पराक्रम और अदम्य साहस से न सिर्फ अंग्रेज़ी सेना को धूल चटाई, बल्कि राष्ट्र प्रेम का ऐसा मानक स्थापित किया है जो अनंत काल तक भारत के हर नागरिक को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास इस तरह प्रस्तुत किया गया कि मानो आज़ादी की लड़ाई सिर्फ एक पार्टी या कुछ विशेष वर्गों ने लड़ी हो। जबकि अनेक हाशिए पर रहे समुदाय दलित, आदिवासी, महिलाएँ और पिछड़े वर्ग भी इस संघर्ष के महत्वपूर्ण नायक थे। उनके बलिदान को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। हमारा दायित्व है कि इस विस्मृत इतिहास को सामने लाएँ, क्योंकि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति तभी प्रकट होती है जब हर वर्ग और हर बलिदान को उसका सम्मानजनक स्थान मिले।
हमारी सरकार ने उन गुमनाम नायकों को भी सामने लाने का कार्य किया गया है, जिनके योगदान ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनके बलिदान और संघर्ष का स्मरण और सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.