डी पी रावत
अखण्ड भारत दर्पण ABD न्यूज
हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से शुरू हुई Vihana Veda Vitality आज नशामुक्ति और प्राकृतिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अनोखी वैश्विक पहल के रूप में उभरकर सामने आई है। “आपके और आपके स्वस्थ जीवन की बात” को मंत्र मानकर काम कर रही यह संस्था योग, आयुर्वेद और हर्बल उपचारों के माध्यम से लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ला रही है। पिछले 10 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रही इस फर्म ने नशामुक्ति और प्राकृतिक चिकित्सा में उल्लेखनीय पहचान बनाई है।
संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि हिमाचल की दुर्लभ जड़ी-बूटियों से तैयार किया गया विश्व का पहला ऐसा हर्बल मिश्रण है, जिसके माध्यम से व्यक्ति न केवल नशे की लत से बाहर आ सकता है बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत पा सकता है। यह मिश्रण पारंपरिक आयुर्वेद और आधुनिक शोधों का सम्मिश्रण है, जो इसके प्रभाव को और अधिक सशक्त बनाता है।
Vihana Veda Vitality के संस्थापक शेर सिंह जोशी के अनुसार, संस्था केवल नशामुक्ति का समाधान नहीं दे रही, बल्कि युवाओं और परिवारों को एक स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली की ओर भी प्रेरित कर रही है। उनके अनुसार, हजारों लोग हर्बल मिश्रण और योग आधारित तकनीकों से नशे की लत छोड़कर सामान्य व खुशहाल जीवन जी रहे हैं। संस्था के कार्यक्रम और उत्पाद अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं।
यह पहल हिमाचल की जड़ी-बूटी चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रही है। Vihana Veda Vitality का लक्ष्य समाज को नशामुक्त बनाना और हर व्यक्ति को प्राकृतिक, संतुलित और गुणवत्ता युक्त जीवन प्रदान करना है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.