अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) :
* लौह पुरुष सरदार वल्लभाई पटेल ने आजाद भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की नींव रखी:नरेश बांसल
माई भारत युवा संगठन जालंधर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरदार एकता मार्च एपीजे कॉलेज से शुरू होकर बीएमसी चौक से होते हुए कंपनी बाग चौक (श्री राम चौंक) जाकर संपन्न हुआ। इसमें विशेष रूप से राज्यसभा सांसद नरेश बांसल (उत्तराखंड) से उपस्थित हुए। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और अलग अलग स्कूलों के बच्चों और माई भारत युवा संगठन जालंधर के वालंटियरो द्वारा हाथों में तिरंगे लेकर इसमें भाग लिया। इस मौके शहर के आम लोग भी इस मार्च में शामिल हुए।
पंजाबी लोक गायक दलबिन्दर दयालपूरी द्वारा भारत माता के जयघोष के साथ पूरे वातावरण में देश भक्ति का रंग भर दिया। नरेश बांसल व माई भारत केंद्र जालंधर डिप्टी डायरेक्टर रश्मीत कौर ने हरी झंडी देकर इस पैदल मार्च को रवाना किया और साथ में इस मार्च का नेतृत्व किया। इस मौके पर नरेश बांसल द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की कार्यक्रम के दौरान नौजवान लड़को एवं लड़कियों के साथ भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उस लौह पुरुष को याद कर रहा है जिन्होंने मजबूत राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।
उन्होंने कहा कि लौह पुरुष की दूरदृष्टि और दृढ़ निश्चय ने एकीकृत आजाद भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की नींव रखी थी और उनके नेतृत्व में स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक देशी रियासतों का एकीकरण हुआ जिसने आज के इस अखंड, संप्रभु राष्ट्र को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरे राष्ट्र के लोगों को सरदार वल्लभाई पटेल की जीवनी से अद्वितीय कूटनीति, साहस और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रेरणा लेने की जरूरत है जिसमें उनकी स्थिर दृष्टि और दृढ़ संकल्प ने उन्हें लौह पुरुष के रूप में एकता मार्च प्रतिस्थापित किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत की असली पहचान उसकी विविधता में निहित है और भाषा, संस्कृति, धर्म, परिधान सब अलग है लेकिन हम सब एकजुट है और हर भारतीय के भीतर यह भावना जगाता है कि हम सब मिलकर ही भारत हैं और एकता में ही शक्ति है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी और जिसका उद्देश्य देशवासियों में एकता की भावना को पुनर्जीवित करना और उनकी एक भारत, श्रेष्ठ भारत की दृष्टि को सम्मानित करना था। उन्होंने कहा कि आज उनकी 150वीं जयंती पूरे राष्ट्र में देशभक्ति और गर्व की भावना को फिर से जगाती है और संदेश देती है कि भारत चाहे जितना विशाल और विविध हो, उसका दिल और आत्मा एक है। इस अवसर पर जालंधर भाजपा शहरी अध्यक्ष सुशील शर्मा, डायरेक्ट माई भारत रशमीत कौर, भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, एन एस एस प्रोग्राम अफसर सुखविंदर कुमार रेखा ठाकुर, प्रोफेसर सतपाल, हमसफर यूथ क्लब अध्यक्ष रोहित भाटिया हमसफर रैड रिबन यूथ क्लब डायरेक्टर पूनम भाटिया , कुलविंदर कुमार, गौरव कुमार, गुड़िया, वरिष्ठ भाजपा नेत्री करमजीत कौर, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ और जगबीर बराड़, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, पार्षद कंवर सरताज, रविंदर धीर, रमन पब्बी, अनु शर्मा, मनीष विज, दीपाली बागड़िया, प्रमोद कश्यप, महिला मोर्चा से जिला महामंत्री शालू सुमन राणा, किरण भगत, सीमा भगत, पंकज जुल्का, अजमेर सिंह बादल, पुनीत शुक्ला, अशोक चड्डा, योगेश मल्होत्रा, मनोज कुमार अग्रवाल और सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.