Thursday, April 2, 2026
Home
पंजाब दर्पण
नशे के खिलाफ अभियान के तहत रैड क्रॉस भवन में नुकड़ नाटक सहित युवाओं को किया जागरूक।
नशे के खिलाफ अभियान के तहत रैड क्रॉस भवन में नुकड़ नाटक सहित युवाओं को किया जागरूक।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर और नशा मुक्ति मोर्चा द्वारा ‘युद्ध नशे विरूध’ अभियान के तहत रैड क्रॉस भवन में नुकड़ नाटक के प्रोग्राम दौरान युवाओं को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। प्रोग्राम में डी.सी.पी. इन्वैस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. हैडक्वार्टर सुखविंदर सिंह, ए.सी.पी. (एन.डी.पी.एस.) संजय चहल, इंस्पैक्टर परमिंदर कौर, सब इंस्पैक्टर रघवीर सिंह और एच.सी. ज्योति शर्मा समेत दूसरे अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चा के उच्च अधिकारी अतिन अग्निहोत्री, रंजीत और शांति भगत, हमसफर यूथ सर्विस यूथ क्लब से सोशल एकटिविस्ट गोल्ड मैडलिस्ट व राष्ट्रीय रत्न आवार्डी रोहित भाटिया, हमसफर रैड रीबन क्लब से प्रोग्राम अधिकारी पूनम भाटिया, चाइल्ड वैल्फेयर कौंसिल से राकेश कुमार, लिटल फलॉवर माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसीपल मंजीत कौर डायरैक्टर मनजीत सिंह द्वारा नुकड़ नाटक व भाषण के जरिए युवाओं को नशे के खतरनाक असर के बारे में जानकारी दी गई।
अधिकारियों द्वारा ड्रग्स के सेवन से दूर रहने व हैल्दी और सेफ यातायात के दौरान हैलमैट, लाईसैंस, इंशोरैंस, पोलूशन, जैसे दस्तावेजों को पूरा करके सही जिंदगी में नियम प्रणाली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment