आशा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के हर क्षेत्र में निभाई जा रही बेहतरीन भूमिका। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, October 31, 2021

    आशा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के हर क्षेत्र में निभाई जा रही बेहतरीन भूमिका।

    गब्बर सिंह वैदिक।
    अखंड भारत दर्पण।
    31 अक्टूबर।
    हिमाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर को हुए तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उप चुनाव में मतदान के लिए लोगों का सैलाब उमड़ा था।लोगों को मतदान के साथ एस ओ पी का पालन करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी निर्धारित की थी। जिन्होंने मतदान में अपनी बेहतरीन भूमिका निभाई।मतदान के लिए आए लोगों का टेम्परेचर चेक करना,मास्क बांटना ,सेनिटेशन करने के साथ -साथ कई पोलिंग स्टेशन पर आशा कार्यकर्ता ने बी एल ओ के साथ मिलकर मतदान ड्यूटी पर  दूर दराज से आए कर्मचारियों के लिए रहन -सहन व खाने की व्यवस्था की।
    आशा कार्यकर्ता समाज में अपनी भरपूर सेवाएं प्रदान करती आ रही है। इन्होंने कोरोना काल में एक्टिव केस फाइंडिंग को सफल बनाने ,आइसोलेट किए गए लोगों की जानकारी रखने ,लोगों को कोरोना टेस्टिंग के लिए जागरूक करने में अपनी सेवाएं दी ।
    भारत आज 100 करोड़ लोगों को कोविड का टीका लगाने में सफल हो चुका है। इसका श्रेय आशा कार्यकर्ता को भी दिया जाता है।
    आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये समाज के हर कार्य में लगभग अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रही है। साथ ही इन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि इनके वेतन के लिए भी कोई ठोस कदम उठाये।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.