निरमण्ड,24 नवम्बर।
डी०पी०रावत,सम्पादक।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
(राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल)
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के उप मण्डल मुख्यालय निरमण्ड में ज़िला स्तरीय बूढ़ी दीवाली मेले की अन्तिम स्टार नाइट में हिमाचली स्टार कलाकार विक्की चौहान,रमना भारती,नरेश भारती,टी०आर० कश्यप,ममता भारद्वाज,विनेश जोशी ने अपनी आवाज़ का जलवा बिखेरा और सैंकड़ों दर्शक उनके तरानों पर थिरकने को मजबूर हुए ।
इसके अतिरिक्त उभरते हिमाचली लोक गायकों में शुमार शीतल बागड़ी रोहड़ू,मोहन गुलेरिया,रमेश कटोच नारकंडा,सोनाक्षी बड़ीधार(निरमण्ड), तरुण ताशू रामपुर, संजय राजटू शिमला,उषा शर्मा आनी ने अनेकों हिमाचली लोक गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
इसके अलावा डिग्री कॉलेज निरमण्ड, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निरमण्ड और ऐवरेस्ट आई टी आई सिरकोटी निरमण्ड के प्रतिभागियों ने अपनी गायन कला का प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया।
राकेश कुमार कॉमेडी कलाकार ने अपनी हास्य कला से दर्शकों खूब हंसाया।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.