आनी में किसान-मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, बदहाल सड़कों और मुआवजे पर सरकार को चेतावनी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, November 27, 2025

    आनी में किसान-मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, बदहाल सड़कों और मुआवजे पर सरकार को चेतावनी

     डी. पी. रावत 

    27 नवंबर 2025

    अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़, आनी 


    देशभर में किसान-मजदूर संगठनों द्वारा 26 नवम्बर को दिए गए विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर आनी उपमंडल में भी हिमाचल किसान सभा सहित विभिन्न मजदूर संगठनों ने जोरदार रैली निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया।

    रैली में जिला सचिव गीता राम, प्रताप ठाकुर, पदम, विजय, मिलाप, हेम राज, राजू, रमेश, केहर सिंह, टिकम, हरविंदर, चेत राम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय व राज्य सरकारें किसानों, मजदूरों और मेहनतकश जनता के विरुद्ध लगातार नए कानून और नीतियां लागू कर रही हैं, जिससे आम जनता आर्थिक दबाव झेल रही है।


    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


    मुख्य मांगें


    आनी उपमण्डल की खस्ताहाल सड़कों की तुरंत मरम्मत

    किसानों की बेदखली पर रोक, गरीब किसानों को 5 बीघा भूमि उपलब्ध करवाई जाए

    फोरलेन निर्माण से प्रभावित घरों व जमीनों का उचित मुआवजा, अधिग्रहित भूमि का 4 गुना मुआवजा दिया जाए 

    आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत राशि व घर बनाने हेतु भूमि

    सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित किया जाए

    किसानों के कर्ज माफ किए जाएं

    अमेरिका के 50% टैरिफ का विरोध

    मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड वापस लिए जाएं

    26,000 रुपए मासिक न्यूनतम वेतन लागू

    स्कीम वर्करों व आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का किया जाए

    सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण पर रोक एवं स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद

    वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के हित में फैसले कर रही है, जबकि किसान-मजदूर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.