[20/11, 16:41] Bhushan Gurung ब्यूरो ABD NEWS
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 60 वाँ स्थापना दिवस चंबा में हर्षोल्लास के साथ आयोजित
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 60वाँ स्थापना दिवस जिला मुख्यालय चंबा में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बचत भवन चंबा में आयोजित भव्य समारोह में महासंघ के राज्याध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला चंबा के अध्यक्ष प्रवीण मैहता द्वारा राज्याध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर का सम्मान करने के साथ हुई। स्वागत भाषण में प्रवीण मैहता ने प्रदेशभर से पहुंचे सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
अपने संबोधन में त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार को कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए महासंघ को वार्ता के लिए आमंत्रित करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से कर्मचारियों की वित्तीय देनदारियों का भुगतान लंबित है, जिससे प्रदेशभर के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों की समस्याओं पर सौहार्दपूर्ण तरीके से विचार कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे संविधान के दायरे में रहकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले एकजुट हों और अपनी मांगें सरकार के समक्ष एक स्वर में रखें, ताकि किसी भी तरह की गुटबंदी से बचते हुए सभी कर्मचारियों को समान लाभ मिल सके।
त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि “कर्मचारी ही सरकार को बनाते हैं और कर्मचारी ही सरकार को गिराने की ताकत रखते हैं,” इसीलिए वर्तमान हिमाचल सरकार को चाहिए कि वह शीघ्र संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) की बैठक आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे।
कार्यक्रम में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह, राज्य महासचिव राजीव चौहान, उपाध्यक्ष एल.डी. चौहान, करण, मुख्य प्रेस सचिव मनीष गुलेरिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी
मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.