डी पी रावत।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बिहार चुनाव परिणामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की ऐतिहासिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मोदी–नीतीश की जोड़ी ने राज्य में विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि कभी पिछड़ेपन की मिसाल माना जाने वाला बिहार आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रांत के रूप में उभरा है। उन्होंने इस विजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और एनडीए नेतृत्व को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने कांग्रेस की "झूठी गारंटियों" और "जुमलों" को पूरी तरह नकार दिया है। हिमाचल में कांग्रेस द्वारा दिए गए खोखले वादों का सच बिहार की जनता ने सामने ला दिया। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता भी मौजूदा कांग्रेस सरकार से परेशान है और अवसर मिलते ही उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि इस चुनाव ने कांग्रेस की स्थिति को पूरी तरह उजागर कर दिया है। “वोट चोरी” जैसे आरोपों के सहारे पूरे चुनाव अभियान को भटकाने की कोशिश करने वाली कांग्रेस पार्टी 10 सीटें भी नहीं जीत पाई और 5 सीटों पर सिमटकर रह गई, जो उसके लिए शर्मनाक है।
अंत में उन्होंने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत देश में विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति की विजय है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.