आनी के दलीप जॉन डिसूजा हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, November 26, 2025

    आनी के दलीप जॉन डिसूजा हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त

     


    आनी क्षेत्र के दलीप जॉन डिसूजा को हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड  का गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी द्वारा राज्यपाल के बोर्ड पुनर्गठन आदेश के तहत जारी की गई है। बोर्ड के चेयरमैन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं।


    अपनी नियुक्ति पर दलीप जॉन डिसूजा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मिल्कफेड चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, ज़िला परिषद कुल्लू अध्यक्ष पंकज परमार तथा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परस राम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।


    दलीप डिसूजा इससे पूर्व भी कई महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय रूप से सेवाएं दे चुके हैं। वे वर्ष 2004 से 2007 और 2009 से 2012 तक अल्पसंख्यक समुदाय समिति आनी के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2012 से 2017 तक ग्राम पंचायत नमहोंग के उपप्रधान तथा 2013 से 2017 तक जिला कुल्लू अल्पसंख्यक कल्याण समिति के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए अनेक सामाजिक कार्यों में योगदान दिया।


    उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के हितों, उनकी समस्याओं के समाधान और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही उनकी प्राथमिकता युवाओं, छात्रों और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना रहेगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.