लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट में राहत पैकेज का ऐलान—129 प्रभावित परिवारों को मिलेगा 5.50 लाख का मुआवज़ा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, November 29, 2025

    लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट में राहत पैकेज का ऐलान—129 प्रभावित परिवारों को मिलेगा 5.50 लाख का मुआवज़ा

     पंचायतों के लिए 27.66 करोड़ की लाडा राशि स्वीकृत 

    डी.पी . रावत 

    29 नवंबर 2025 

    अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़ 

    लूहरी हाइड्रो परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। परियोजना में जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें नौकरी के विकल्प के बदले अब 15 दिनों के अंदर 5.50 लाख रुपये ब्याज सहित एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। लगभग 129 पात्र आवेदकों को यह भुगतान मिलने जा रहा है।

    इसी के साथ प्रभावित पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के लिए लाडा मद की 27.66 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है, जिसमें से 25 प्रतिशत बजट तुरंत जारी किया जाएगा। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और एसजेवीएनएल निदेशक के बीच आयोजित बैठक में लिया गया।

    अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने देहरा पंचायत के उपप्रधान यशपाल कटोच को बताया कि देहरा पंचायत अब प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र में शामिल हो गई है, जिसका सीधा लाभ पंचायत के सभी ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना के कारण भूमि गंवाने वाले परिवारों को आर्थिक मुआवजा जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

    देहरा पंचायत के उपप्रधान यशपाल कटोच ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे पंचायत में विकास को नई दिशा मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

    No comments:

    Post a Comment