18 और 19 नवंबर को चंबा प्रवास में रहेंगे लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, November 17, 2025

    18 और 19 नवंबर को चंबा प्रवास में रहेंगे लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह



    18 और 19 नवंबर को चम्बा प्रवास पर रहेंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    चम्बा चौगान में चल रही राजकुमार बृजेन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में होंगे शामिल।

    लोक निर्माण विभाग व शैहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 18 और 19 नवंबर को चम्बा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवकत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मंत्री 18 नवंबर को सांय 7 बजे डलहौज़ी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौज़ी में रहेगा। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को विक्रमादित्य सिंह प्रातः 10 बजे डलहौज़ी मास्टर प्लान पुस्तक का विमोचन करने के पश्चात विधानसभा क्षेत्र डलहौज़ी के अंतर्गत 11:30 बजे चकरा से शेरपुर को जोड़ने वाले सड़क सम्पर्क मार्ग की आधारशीला रखेंगे।


    उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री बाद दोपहर 2 बजे चम्बा पहुंचेंगे तथा विधानसभा क्षेत्र चम्बा के तहत चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का स्थानीय निरिक्षण करेंगे।

                                  

    सांय 4 बजे विक्रमादित्य सिंह चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में चल रही बीसवीं राजकुमार बृजेन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समाहरोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहेंगे व सांय 5:30 बजे हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment