चंबा मैहला में बिरसा मुंडा जयंती पर सत्येंद्र सिंह का संबोधन, डॉ. जनक राज बोले, जनजातीय समाज की पहचान और अधिकार सर्वोपरि
भरमौर के मैहला क्षेत्र में बनवासी कल्याण आश्रम के तहत जालपा मंदिर परिसर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बनवासी कल्याण आश्रम प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, उनकी जनसेवा और जनजातीय समाज में जागृति लाने में उनके योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की प्रेरणा आज भी समाज को दिशा देती है।
भरमौर–पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा में बनवासी कल्याण आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान और विकास को गति देने के लिए समाज और सरकार का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों, सामाजिक प्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लि
या।
Best Digital Marketing Services – Click Here






No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.