आनी में 19 नवम्बर को “विकास पर चर्चा” बैठक, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने का आह्वान - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, November 18, 2025

    आनी में 19 नवम्बर को “विकास पर चर्चा” बैठक, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने का आह्वान

     डी पी रावत।

    अखण्ड भारत दर्पण ABD न्यूज।

    “विकास पर चर्चा” कार्यक्रम के तहत 19 नवम्बर को विश्राम गृह आनी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक का समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को इसमें अनिवार्य रूप से भाग लेने का आग्रह किया गया है।



    कार्यक्रम प्रभारी डॉ. केवल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के जिला परिषद अध्यक्ष व सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष व सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल के पूर्व व वर्तमान सभी पदाधिकारी, पंचायत प्रधान तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।


    उन्होंने कहा कि “विकास पर चर्चा” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।


    बैठक में हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी आनी विधानसभा परस राम तथा पूर्व प्रत्याशी बंसी लाल विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।


    डॉ. केवल शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर विश्राम गृह आनी पहुँचे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.