दुबई एयर शो में भारतीय सेना का तेजस विमान मैं हिमाचल के कांगड़ा जिला के पायलट की मौत - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, November 22, 2025

    दुबई एयर शो में भारतीय सेना का तेजस विमान मैं हिमाचल के कांगड़ा जिला के पायलट की मौत

     *दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना का तेजस विमान क्रैश, पायलट की मौत*


    दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़े हादसे में भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने यहां बताया कि दुबई एयर शो के दौरान वायु सेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बारे में ब्योरा एकत्र किया जा रहा है और जानकारी मिलने पर साझा की जाएगी। रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना दोपहर दो बजकर दस मिनट के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और धुंए का गुब्बार उठ गया। तेजस भारत में निर्मित पहला लड़ाकू विमान है, जिसे हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.