परस राम भारती
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़
29 नवंबर 2025
उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत टील से बारनाल गांव के निवासी पुलिस निरीक्षक गगन सिंह रनायक ने शुक्रवार को जिला मंडी के औट थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। नशा तस्करी पर प्रभावी रोक और कानून व्यवस्था को मजबूत रखना उनकी प्राथमिकता होगी।
वर्ष 2019 में सीधे उप-निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए गगन सिंह रनायक ने कठोर प्रशिक्षण के बाद हिमाचल के कई जिलों में अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। वे छोटा शिमला, ढली, चौपाल, कूपवी, रामपुर व धनोटू थाना (मंडी) में प्रभारी/सह प्रभारी के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं।
इसी वर्ष जनवरी में निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद वे मध्य रेंज एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स में बतौर प्रभारी पाँच जिलों में नशा निवारण कार्यों को मजबूती दे रहे थे। अब मंडी पुलिस प्रशासन ने उन्हें महत्वपूर्ण औट थाना की कमान सौंपी है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद निरीक्षक रनायक ने कहा कि थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू रखना और नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियाँ रहेंगी। उन्होंने बताया कि लोगों में सुरक्षा का भाव बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बंजार व सराज क्षेत्र के लोगों ने गगन सिंह रनायक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत, ईमानदार कार्यशैली और समर्पण के कारण उन्हें यह दायित्व मिला है। जनता को उम्मीद है कि वे आगे भी इसी निष्ठा और उत्साह से सेवाएँ देते रहेंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.