कुल्लू में उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत मिलेंगे नए निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, November 17, 2025

    कुल्लू में उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत मिलेंगे नए निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन

     

    उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने जिला उज्जवला समिति के गठन की दी जानकारी

    डी पी रावत।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज।

    कुल्लू

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कुल्लू में जिला उज्जवला समिति का गठन कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने दी। समिति की अध्यक्षता स्वयं उपायुक्त करेंगे तथा योजना की संपूर्ण निगरानी, पात्रता की जांच और लाभार्थियों के सत्यापन की जिम्मेदारी इसी समिति के पास होगी।



    उपायुक्त ने बताया कि उज्ज्वला योजना का उद्देश्य जिला के गरीब परिवारों की वयस्क महिला सदस्यों को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाना है, ताकि महिलाओं को स्वच्छ ईंधन से खाना पकाने की सुविधा मिले, स्वास्थ्य सुरक्षित रहे और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले। योजना का नया चरण “उज्ज्वला 3.0” इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।


    क्या मिलेगा उज्ज्वला 3.0 में?


    उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को ₹2,050 मूल्य का पूर्ण निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन मिलेगा, जिसमें शामिल हैं—


    गैस सिलेंडर की सुरक्षा जमा राशि


    प्रेशर रेगुलेटर की सुरक्षा राशि


    1.2 मीटर सुरक्षा होज


    डीजीसीसी बुक (पासबुक)


    निरीक्षण, स्थापना, प्रदर्शन व दस्तावेजीकरण शुल्क



    उन्होंने बताया कि इस चरण में गृह निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि सही लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।


    कौन कर सकता है आवेदन?


    उज्ज्वला 3.0 के लिए आवेदन वंचना घोषणा पत्र के साथ जिला की गरीब परिवारों की वयस्क महिला सदस्य कर सकती हैं।

    आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज:


    भरा हुआ केवाईसी फॉर्म


    पहचान व पते का प्रमाण


    राशन कार्ड


    सभी वयस्क परिवार सदस्यों के आधार कार्ड


    बैंक खाता विवरण


    वंचना घोषणा पत्र



    कौन पात्र नहीं होगा?


    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों के किसी सदस्य के नाम पर पहले से एलपीजी कनेक्शन है, वे पात्र नहीं होंगे।

    इसके अतिरिक्त जिन परिवारों के—


    किसी सदस्य की आय ₹10,000/माह से अधिक है


    आयकर/प्रोफेशनल टैक्स का भुगतान होता है


    कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी है


    2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि या 5 एकड़ दो फसल भूमि है


    30 वर्गमीटर से अधिक का निजी मकान है


    मोटर चालित वाहन, नाव या यांत्रिक कृषि उपकरण हैं


    किसान क्रेडिट कार्ड सीमा ₹75,000 से अधिक है



    ऐसे परिवार योजना के लिए अयोग्य माने जाएंगे।


    कैसे करें आवेदन?


    पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन इन वेबसाइटों पर कर सकती हैं:


    www.pmuy.gov.in


    www.cx.indianoil.in


    www.my.ebharatgas.com


    www.myhpgas.in



    या फिर नजदीकी सरकारी तेल विपणन कंपनियों के एलपीजी वितरक कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकती हैं।


    जिला समिति करेगी निगरानी


    उन्होंने बताया कि जिला उज्जवला समिति पात्रता जांच, सत्यापन और समस्त प्रक्रिया की निगरानी करेगी, ताकि योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे। उज्ज्वला 3.0 से जिले की महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन मिलेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.