आनी के नगाण में बड़ी कार्रवाई: 7 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, May 21, 2026

    आनी के नगाण में बड़ी कार्रवाई: 7 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

     अखंड भारत दर्पण(ABD)न्यूज़ 

    डी० पी० रावत




    आनी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को पुलिस थाना आनी की टीम ने नगाण चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को जांच के लिए रोका।

    पुलिस के अनुसार, गाड़ी नंबर HR31V-1424 की तलाशी लेने पर उसमें सवार हरियाणा निवासी एक पुरुष और एक महिला के कब्जे से कुल 7 किलोग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    इस मामले में पुलिस थाना आनी में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जाना था। मामले में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

    No comments:

    Post a Comment