चंबा: पॉक्सो मामले में विधायक हंसराज को राहत,अदालत से मिली नियमित जमानत।
न्यायालय परिसर से भावुक होकर बाहर निकले विधायक, फैसला राजनीतिक भविष्य के लिए अहम
चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र से विधायक हंसराज को पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अदालत से नियमित जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद वह न्यायालय परिसर से भावुक अवस्था में बाहर निकले। यह फैसला उनके राजनीतिक और कानूनी भविष्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गुरुवार को अग्रिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद विधायक हंसराज विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए थे। इससे पहले 22 नवंबर को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था और 27 नवंबर को निर्णय सुनाने की तारीख तय की थी, जिस पर अब जमानत मंजूर कर ली गई है।
विधायक हंसराज पर चुराह क्षेत्र की एक युवती ने दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे। अदालत के आदेश पर उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच के तहत पुलिस ने महिला थाना में उनसे करीब ढाई घंटे तक पूछताछ भी की थी।
अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने पहले अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने नियमित जमानत के लिए आवेदन किया, जिस पर अब गुरुवार को अदालत ने राहत देते हुए जमानत मंजूर कर दी है।
फिलहाल मामले की न्यायिक प्रक्रिया जारी है और आगे की सुनवाई के दौरान स्थिति स्पष्ट होने की
उम्मीद है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.