रोहड़ू के ओल्ड बस स्टैंड पर लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, November 11, 2025

    रोहड़ू के ओल्ड बस स्टैंड पर लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

     डी पी रावत।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज 


    17 नवंबर को होगा अनावरण समारोह, प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह रहेंगे मौजूद


    शिमला/रोहड़ू — छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अब शिमला के बाद रोहड़ू में भी लगाई जाएगी। ओल्ड बस स्टैंड रोहड़ू में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण समारोह आगामी 17 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।



    इस संबंध में सोमवार को सर्किट हाउस रोहड़ू में कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने की। बैठक में कांग्रेस के सभी पूर्व पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधि, कांग्रेस समर्थित जिला परिषद एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


    विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने जानकारी दी कि वीरभद्र सिंह न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश में सम्मान के साथ याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि “रोहड़ू क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान असंख्य विकास कार्य हुए, जिनकी बदौलत यह क्षेत्र आज पूरे प्रदेश में विशिष्ट पहचान रखता है।”


    ब्राकटा ने रोहड़ू की जनता से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक मौके पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीरभद्र सिंह जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करें। समारोह के उपरांत भंडारे (धाम) का भी आयोजन किया जाएगा।


    उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्तूबर को शिमला के रिज मैदान स्थित दौलत राम पार्क में कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की उपस्थिति में किया गया था। लंबे समय से प्रतिमा स्थापित करने की मांग चल रही थी, जो अब उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशी का अवसर बन गई है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.