भारत की बेटियां विदेशी धरती पर दिखाएंगी दमखम - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, November 4, 2025

    भारत की बेटियां विदेशी धरती पर दिखाएंगी दमखम

     


    तीर्थन घाटी, गुशैनी (परस राम भारती):- भारत की प्रतिभाशाली बेटियां एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराने को तैयार हैं। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में 1 से 8 नवंबर तक आयोजित होने जा रही दूसरी एशियन महिला अंडर-16 वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भारत की अंडर-16 महिला टीम हिस्सा ले रही है।


    इस टीम में देशभर से चयनित युवा और होनहार खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी गुशैनी की बेटी मोरमा भारती को बतौर सहायक कोच टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।



    मोरमा भारती ने कहा कि उनके लिए यह क्षण गर्व और सम्मान का है। उन्होंने कहा कि बचपन से एशियन गेम्स जैसी प्रतियोगिता में भाग लेना उनका सपना था, जो अब साकार हो गया है। उन्होंने अपने पति अमित शर्मा, पिता मेहर चंद, माता विद्यामनी और पूरे परिवार के सहयोग के लिए आभार जताया।


    उन्होंने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर, हिमाचल वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष नवीन शर्मा, महासचिव मदन राणा और कोच अंकुर शर्मा का भी धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन से यह अवसर मिला।


    हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ ने टीम इंडिया को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बधाई दी है और टीम के मुख्य कोच राजेश कुमार (भारतीय नौसेना) तथा हिमाचल की बेटी मोरमा भारती को विशेष शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।


    यह उपलब्धि न केवल भारत के लिए बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का क्षण है। खेल प्रेमियों ने आशा व्यक्त की है कि भारतीय टीम इस एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी।




    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.