बिजली बोर्ड पेंशनर्स संघ आनी ने किया स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्प्लाइज यूनियन में झाबे राम शर्मा की बतौर वरिष्ठ उप प्रधान की ताजपोशी के सम्मान में सादा समारोह आयोजित,सरकार से शीघ्रातिशीघ्र ओपीएस लागू करने की मांग। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, November 4, 2025

    बिजली बोर्ड पेंशनर्स संघ आनी ने किया स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्प्लाइज यूनियन में झाबे राम शर्मा की बतौर वरिष्ठ उप प्रधान की ताजपोशी के सम्मान में सादा समारोह आयोजित,सरकार से शीघ्रातिशीघ्र ओपीएस लागू करने की मांग।

     डी० पी०रावत।

    आनी,4 नवम्बर।


    हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के पेंशनर्स संघ यूनिट आनी  द्वारा हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इंप्लाईज यूनियन में झाबे राम शर्मा की वरिष्ठ उप प्रधान की ताजपोशी के सम्मान में एस०डी०एम० सभागार में एक सादा समारोह आयोजित किया गया।


    पेंशनर्स संघ आनी से नवल ठाकुर अध्यक्ष,पूर्ण शर्मा उपाध्यक्ष,भोपाल  सिंह उपाध्यक्ष,नंद लाल शर्मा  महा सचिव,प्रेम भारती सह सचिव, चैन राम सलाहकार,झाबे राम कोषाध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने  ने फूल माला पहना कर झाबे राम शर्मा का स्वागत किया।


    सभा को संबोधित करते हुए पेंशनर्स यूनिट के प्रधान नवल ठाकुर ने कहा कि शर्मा ने प्रदेश में आनी का नाम रौशन किया है।

    उन्होंने प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए कि बताया कि पहले उन्हें प्रदेश कर्मचारी संगठन तक  कर्मचारियों तथा पेंशनर्स के छोटे बड़े मुद्दों को उठाने के लिए वाया वाया जाना पड़ता था और अब वे सीधे तौर पर अपनी बात रख सकते हैं।

    उन्होंने शर्मा को आश्वस्त किया कि जब भी उन्हें किसी भी तरह की जरूरत होगी पेंशनर्स संघ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेंगे।

    झाबे राम शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान, हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इंप्लाईज यूनियन ने अपने संबोधन में सर्व प्रथम पेंशनर्स संघ का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया। उसके बाद यथाशीघ्र उन्होंने पेंशनर्स की सभी छोटी बड़ी समस्याओं को यथासंभव हल करने का भरोसा दिलाया।

    इस अवसर पर उन्होंने  बोर्ड की स्थापना से लेकर आज तक के कर्मचारियों व पेंशनर्स के कई उतार चढ़ाव वाले सफ़र पर  संक्षिप्त प्रकाश डाला।

    तत्पश्चात उन्होंने बताया कि कर्मचारियों व पेंशनर्स को अभी 14% डी०ए० लम्बित है। 

    उन्होंने प्रदेश सरकार ख़ास कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 3% डी०ए० ज़ारी करने के लिए आभार प्रकट किया।

    उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द ओल्ड पेंशन योजना बिजली बोर्ड कर्मियों के लिए शीघ्रातिशीघ लागू करने की मांग की।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाईज यूनियन यूनिट आनी के महासचिव रघुबीर भारती ने 

    पेंशनर्स संघ का मान सम्मान देने के लिए आभार जताया।

    इस मौके पर बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन यूनिट आनी से झाबे राम शर्मा,राजेश वर्मा, तनुज शर्मा व रिंकी ठाकुर मौजूद रहे।


    No comments:

    Post a Comment