Tuesday, October 28, 2025
छठ आरती के दौरान हरिद्वार पुलिस ने डूबते युवक को बचाया, सतर्कता बनी जीवनरक्षक।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार (कमल जीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : एस. एस. पी. (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल (IPS) हरिद्वार पुलिस की अगुवाई में छठ पूजा के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस द्वारा हरिद्वार जनपद में घाटों पर तैराक दस्ता तैनात किया गया। इस पर साहस और तत्परता का अद्भुत उदाहरण देते हुए PAC तैराक दल ने युवक की जान बचाकर हरिद्वार पुलिस का मान बढ़ाया गया।
आज प्रातः लगभग 06:30 बजे छठ पूजा आरती स्थल, रुड़की घाट पर बिहार के जनपद गोपालगंज निवासी धनु सिंह पुत्र श्री हरिमोहन (उम्र 25 वर्ष) मां गंगा को तैरकर पार करने के प्रयास में डूबने लगा। मौके पर तैनात 40 वी वाहिनी PAC ई दल की टीम ने तुरंत सतर्कता एवं फुर्ती का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इस साहसिक एवं मानवीय कार्य के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं व जनमानस द्वारा टीम की सराहना की गई।
40 वी वाहिनी PAC ई तैराक दस्ता :-
1. एस.आई. इखलाक मलिक
2. एच.सी. मनोज कुमार
3. एच.सी. निर्दोष कुमार
4. कांस्टेबल अंकुर
5 कांस्टेबल आशतोष शर्मा।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment