अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट, प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में सीएम सुक्खू से की अहम मुलाकात

Himachal Congress,Rajni Patil,Sukhvinder Singh Sukhu,Himachal Pradesh Congress Committee,HPCC President Appointment,Pratibha Singh,Vidit Chaudha

 


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शनिवार को शिमला पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में मुलाकात की। यह बैठक राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह-प्रभारी विदित चौधरी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिमला महापौर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे। करीब आधे घंटे चली इस बैठक में संगठनात्मक मसलों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

 नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर मंथन



प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति प्रस्तावित है। इसी विषय पर प्रभारी रजनी पाटिल और मुख्यमंत्री सुक्खू के बीच चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के नाम इस पद के लिए प्रमुख दावेदारों में हैं। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का नाम भी चर्चा में बना हुआ है।


 ये रहे मौजूद 


बैठक में प्रतिभा सिंह और सह-प्रभारी विदित चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए, जबकि मेयर सुरेंद्र चौहान ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।



 आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा


बैठक के बाद रजनी पाटिल ठियोग के नारकंडा रवाना हो गईं, जहां वे कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान में हिस्सा लेंगी।

13 अक्टूबर को शिमला के रिज मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस समारोह में रजनी पाटिल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे।


 बड़े नेताओं की संभावित मौजूदगी


कार्यक्रम में सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा के आने की संभावना जताई जा रही है। तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

रजनी पाटिल ने अपने दौरे के दौरान पार्टी नेताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर जोर दिया।

Post a Comment