डलहौजी में गूँजी गुरुबाणी — गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरियों का सिलसिला जारी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, October 27, 2025

    डलहौजी में गूँजी गुरुबाणी — गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरियों का सिलसिला जारी

     भूषण गुरुंग 

    27 अक्टूबर 2025

    डलहौजी



    श्री गुरु सिंह सभा, सदर बाजार डलहौजी की ओर से गुरु नानक देव  के प्रकाश पर्व का पावन उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर रोज़ सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली जा रही है।



    आज की प्रभात फेरी सरदार जगजीत सिंह  और  रमेश चौधरी के निवास स्थान से बड़े ही प्रेम और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुई। संगत ने गुरुबाणी के मधुर कीर्तन से पूरे वातावरण को पावन बना दिया।



    संगत ने सामूहिक अरदास कर समस्त समाज में शांति, सद्भावना और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सरदार परमजीत सिंह ने श्रद्धालु रमेश चौधरी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।



    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.