बुशहर तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संघ, रामपुर बुशहर के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने आज उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रामपुर बुशहर से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों की जानकारी देते हुए नई कार्यकारिणी का परिचय कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में संघ के अधीन 15 से अधिक प्रशिक्षण संस्थान कार्यरत हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
संघ ने यह संकल्प लिया कि क्षेत्र में कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन के लिए सभी संस्थान मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर संघ के प्रधान वीरेंद्र शर्मा, उपप्रधान बाबू राम चौहान, सचिव गुरदास जोशी, सह सचिव ललित चौहान, कोषाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, संगठन सचिव प्रकाश डोगरा, प्रेस सचिव अजय नोगल, सलाहकार राजेश्वर नेगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.