अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

एबीवीपी आनी इकाई ने किया स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन — विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ABVP Aani,Swami Vivekananda General Knowledge Competition,Student Participation,Education Event,Himachal Pradesh, Aani News,District Level Competion,


 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) आनी इकाई द्वारा आज स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आनी के दो विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



यह प्रतियोगिता पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित की गई, जिसमें सामान्य विज्ञान सहित कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पाठ्यपुस्तकों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेना रहा।



विजेताओं को प्रांत स्तर पर ₹31,000, ₹21,000 और ₹15,000 के पुरस्कार क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए प्रदान किए जाएंगे, जबकि जिला स्तर पर ₹10,000, ₹7,000 और ₹5,000 के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।



कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज अध्यक्ष तुशिता ठाकुर, उपाध्यक्ष स्मृति ठाकुर, सह सचिव वर्षा शर्मा एवं प्रीति ठाकुर, कार्यकर्ता सूरज ठाकुर और सोशल मीडिया प्रमुख रवीना ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में नगर संयोजक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


Post a Comment