अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत/नई दिल्ली (कमल जीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद रविवार शाम नई दिल्ली पहुंची थीं। वह तीन देशों की अपनी यात्रा के क्रम में चीन और सिंगापुर भी जाएंगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की गई इस दौरान भारत-कनाडा संबंधों खास तौर पर व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में सहयोग को रेखांकित किया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस साल जून में हुई कनाडा यात्रा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ "बेहद सार्थक" बैठक की थी। बयान में कहा गया है कि "प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि और लोगों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए हुए सहयोग का जिक्र किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कहा गया कि वह कार्नी के साथ होने वाली आगामी मुलाकातों का इंतजार कर रहे हैं।
Wednesday, October 15, 2025
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से की मुलाकात।
Tags
# नई दिल्ली दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
नई दिल्ली दर्पण
Tags
नई दिल्ली दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.