अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड (कमल जीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये जाने के सम्बन्ध में
वी0 मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा जनपद स्तर पर की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए प्रमुख दिशा निर्देश :-
* सम्पूर्ण जनपद में सड़क किनारे किये गये अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना प्रभारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अतिक्रमण को हटाये जाने के सम्बन्ध में नियमानुसार अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
* यातायात पुलिस एवं सी.पी.यू. इण्टरसेप्टर के कार्मिकों को ड्यूटी में नियुक्त किये जाने से पूर्व उनको भली-भांति ब्रीफ किया जाये।
* सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु जनपद में उपलब्ध यातायात निरीक्षक/उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र का निर्धारण कर उनको भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियुक्त करते हुए उनकी जिम्मेदारी निर्धारित की जाये।
* यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कार्मिकों को निर्देशित किया जाये कि जाम की स्थिति से निपटने के लिये त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिससे यातायात का सुचारू रूप से संचालन हो सके।
* आगामी दिनों में होने वाले त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालन किये जाने हेतु एक कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये तथा उक्त कार्ययोजना का सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.