झाबे राम शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान की ताजपोशी पर बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन आनी यूनिट ने दी शुभकामनाएं। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, October 17, 2025

    झाबे राम शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान की ताजपोशी पर बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन आनी यूनिट ने दी शुभकामनाएं।


    डी० पी०रावत।

    आनी,17 अक्तूबर।

     हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान पद पर झाबे राम शर्मा 

    की ताजपोशी पर और आनी कार्यालय पहुंचने पर बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन आनी यूनिट ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

    उनके सम्मान में आनी कार्यालय में एक सादे स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आनी यूनिट के समस्त कर्मचारियों ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया।


    इस अवसर उन्होंने आनी यूनिट के सभी सदस्यों का उनका समर्थन करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

    No comments:

    Post a Comment