प्रदेश का प्रसिद्ध सांस्कृतिक सिराज उत्सव लवी मेला इस वर्ष 2 से 4 नवंबर तक आनी में भव्य और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर वीरवार को विश्राम गृह आनी में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने की।
उन्होंने बताया कि इस बार का सिराज उत्सव देवता शमशरी महादेव, देवता पनेउई नाग और देवता ओलवा कुलक्षेत्र महादेव की पावन उपस्थिति में मनाया जाएगा। मेले में पारंपरिक देव संस्कृति के साथ-साथ आधुनिकता की रंगीन छटा भी देखने को मिलेगी।
इस वर्ष मेले की मुख्य आकर्षण में “मिस आउटर सिराज” और “वॉयस ऑफ आउटर सिराज” जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही, कुश्ती दंगल में देशभर से लगभग 200 नामी पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। युवाओं के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर फैशन शो, सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिताएं और अन्य रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। देवता स्वागत कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, गुमत राम राणा और धनी राम ठाकुर बनाए गए। “वॉयस ऑफ आउटर सिराज” प्रतियोगिता के लिए संजीव आर्यन, घनश्याम शर्मा, रमेश ठाकुर और अमन जिम्मेदार होंगे। दंगल कमेटी के प्रभारी हुकम चंद चौधरी, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी धनीराम ठाकुर और पम्मी ठाकुर को दी गई।
अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि अगली बैठक 28 अक्टूबर को होगी, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मेला सिराज घाटी की समृद्ध परंपराओं, देव आस्था और लोक संस्कृति का प्रतीक है, जो लोगों को एकता और आनंद के सूत्र में जोड़ता है।
बैठक में महासचिव शिव राज शर्मा, बंसी लाल, ख्याले राम ठाकुर, सतपाल ठाकुर, आशीष ठाकुर, किशोरी लाल, देवेंद्र ठाकुर, अजय गोस्वामी, चंद्र मोहन सूद, ओमप्रकाश, कपिल, मंगत राम कारदार और टेक सिंह ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.