वन अधिकारों से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, कई दावे निपटाए गए - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, October 29, 2025

    वन अधिकारों से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, कई दावे निपटाए गए

     


    उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को उपमंडल कार्यालय सभागार में वन भूमि पर अधिकारों की मान्यता से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर विकास खंड बंजार और भुंतर क्षेत्र में प्राप्त वन भूमि अधिकार दावों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्राप्त आवेदनों और उनके निपटारे की जानकारी एसडीएम को दी।

    एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि वन भूमि पर अधिकारों से जुड़े मामलों की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त कई मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दावे नियमों के अनुसार सही जांच प्रक्रिया के बाद ही निपटाए जाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों को उनका अधिकार सुनिश्चित रूप से मिल सके।

    बैठक में तहसीलदार बंजार, खंड विकास अधिकारी भुंतर व बंजार, पंचायत निरीक्षक भुंतर व बंजार, सहायक अरण्यपाल वन्य जीव शमशी व बंजार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.