भारतीय जनता युवा मोर्चा सराहन मंडल के अध्यक्ष पद पर अशोक मेहता की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी का विश्वास है कि अध्यक्ष दीपक नेगी के नेतृत्व में युवा मोर्चा सराहन मंडल नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।
इस अवसर पर नव-नियुक्त अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि वे युवाओं की आवाज़ बनकर संगठन को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा—
“सराहन की हर पंचायत का युवा अब युवा मोर्चा से जुड़ेगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा सराहन के युवाओं की आवाज़ के लिए रात-दिन खड़ा रहेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।”
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.