डी. पी.रावत
निरमंड, 26 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा युवा मोर्चा निरमंड मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां जिला कुल्लू के युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक नेगी की स्वीकृति से की गई हैं।
भाजपा मंडल निरमंड की यह कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा और गति देने के उद्देश्य से गठित की गई है। घोषणा के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष निरमंड नरोत्तम ठाकुर,
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर ठाकुर, विधायक लोकेन्द्र कुमार, और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम आने वाले समय में युवाओं को संगठन से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेगी।
नई कार्यकारिणी में युवाओं को दी गई प्रमुख जिम्मेदारियां
घोषित सूची के अनुसार —
राकेश कुमार, विनय ठाकुर, कबीर ठाकुर और करतार ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ओम प्रकाश ठाकुर और जितेंद्र चौहान को महामंत्री बनाया गया है, जबकि लोकेंद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है।
सचिव पद पर शीशपाल, नीरज ठाकुर, नीना जोशी और धर्मेंद्र ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कर्णवीर , ओम प्रकाश, दीपक ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, मुकेश, संजय कुमार, और दिनेश ठाकुर को शामिल किया गया है।
संगठन को नई दिशा देने का संकल्प
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और युवा वर्ग को इस यात्रा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
वहीं, युवा मंडल अध्यक्ष दलजीत ठाकुर ने कहा कि निरमंड क्षेत्र के युवाओं में संगठन के प्रति उत्साह और समर्पण की भावना लगातार बढ़ रही है। युवा मोर्चा की यह नई टीम आने वाले समय में पार्टी की रीढ़ की हड्डी साबित होगी और समाज में भाजपा के जनाधार को और मजबूत करेगी।
यह नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.