डी० पी०रावत।
आनी,24 अक्तूबर।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के तहत आनी सिविल अस्पताल में पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री,पूर्व अध्यक्ष- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, पूर्व अध्यक्ष-हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के 51वें जन्मदिन पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA ) सब सैंटर आनी (क्रिकेट अकेडमी)द्वारा मरीजों,तिमारदारों और स्टाफ को फल बांटे गए।
अकेडमी के कोच प्रेम पॉल और ललित मोहन ने ABD न्यूज़ को बताया कि पूर्व मंत्री और वर्तमान में हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र से सांसद का खेल क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है।
इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी और भाजपा ग्राम केन्द्र शमेशा के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज शर्मा भी मौजूद रहे हैं।
तीनों व्यक्तियों ने पूर्व मंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी हैं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की है।
सनद रहे कि आनी क्रिकेट एकेडमी से सचिन मेहता, कुँजूम गिरी, शौर्य जैसे कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर की कई प्रतियोगिताओं में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.