दोआबा कॉलेज में 101 बेटियों की लोहड़ी सेलिब्रेट कर समाज में की गई मिसाल कायम। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, January 10, 2026

    दोआबा कॉलेज में 101 बेटियों की लोहड़ी सेलिब्रेट कर समाज में की गई मिसाल कायम।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : नवजन्मी बेटियों के सुकन्या योजना व आधार कार्ड बनाए।
    हमसफर यूथ क्लब केयर फॉर ऑटिज्म स्पेशल ओलंपिक एसोसिएशन जालंधर के द्वारा दोआबा कॉलेज जालंधर, डॉ प्रदीप की देखरेख में 101 बेटियों की लोहड़ी मनाई गई।
    जिस दौरान पोस्ट ऑफिस जालंधर की ओर से नवजन्मी बच्चियों के मुफ्त में आधार कार्ड सुकन्या स्कीम अधीन रजिस्ट्रेशन करवाय गए।
    केयर फॉर ऑटिज्म और स्पेशल ओलंपिक्स एसो- सिएशन के उच्च अधिकारी रघु बहल, शैलजा शैलजा दवीवेदी, मीरा उप्पल, रेखा कश्यप द्वारा बच्चियों को ब्लैंकेट और माताओं को गिफ्ट बांटे गए।
    स्कूलों और कॉलेज की 101 होनहार बच्चियों को युवक सेवाएं विभाग सहायक निर्देशक रवि धारा द्वारा सर्टिफिकेट देकर बेटियों का हौंसला बढ़ाया गया।
    एल.आई.सी. पोस्ट ऑफिस द्वारा बेटियों की स्कीमों प्रति जागरूक किया गया।
    कमल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल द्वारा बच्चों ओर माताओं का मुफ्त चेकअप किया गया।
    न्यू इमेज इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर पूजा सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। दलविंदर दयाल  पुरी, ताई जागीरों ने बेटियों पर गीत पेश किए। डॉ प्रदीप दोआबा कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा समागम उपरांत नव जन्मी बेटियों के परिवारों को बधाई दी गई।
    इस मौके प्रिंसिपल मनजीत कौर, रोहित भाटिया, पूनम भाटिया मैडम रेखा, अमनदीप कौर सी.एफ., आशा कुमारी, प्रोफेसर अर्शदीप, प्रोफेसर अमनदीप, प्रोफेसर नवोदिता भुमि, कुलविंदर कौर, तरसेम कपूर, डॉक्टर अनुभव, डॉक्टर अदिति, नरेश चौधरी, डायरेक्टर मनजीत सिंह व अन्य शामिल हुए।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.