अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में आज 20/01/2026 को छठी प्रभात फेरी का शुभ आरंभ कमलजीत शीमार द्वारा जयकारा जंजू कद्द के दिखान वाले दा बोल सच्चे दरबार की जय के साथ जयकारा लगा कर किया गया।
आपको बता दें कि जब से यह प्रभात फेरी शुरू हुई है उसी दिन से निवि आबादी संतोखपुरा मोहल्ला जालंधर से गुरु घर के प्रेमी दोनों बच्चे जिनमे संतोखपुरा मोहल्ला निवि आबादी के रहने वाले मदन लाल का दोहता व विजय कुमार का बेटा ढोल बजाने की सेवा कर रहे हैं। आज की प्रभात फेरी का स्वागत स्वर्गवासी श्री कस्तूरी लाल महे (गायक) के बड़े भाई निर्मल महे निवासी निवि आबादी संतोखपुरा मोहल्ला जालंधर के पूरे परिवार द्वारा पुष्प वर्षा से किया गया।
प्रभात फेरी में गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी, गायक कृष्ण गोपाल मैप्पी, गायक अमान अली खान, निर्मल जट , रोहित (निर्मल जट का बेटा)
और आज हमारे बीच लवप्रीत प्रीत नगर से जो खास तौर पर शामिल हुए व अन्य द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया।
श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर गुरु घर के सत्कार योग मुख्य सेवादार धर्मपाल बोना जी द्वारा स्वर्गवासी श्री कस्तूरी लाल महे (गायक) के बड़े भाई निर्मल महे को गुरु घर की बख्शीश दे कर सम्मानित किया गया। सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा के गुणगान के बाद गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी द्वारा अरदास की गई उसके उपरांत आई हुई संगत को चाय के साथ गुलाब जामुन व समोसे वितरित किए गए।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.