अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

महिलाओं से किए वादे पर कांग्रेस फेल, ₹1500 बना चुनावी जुमला : रमा ठाकुर

WomenEmpowerment,PoliticalPromises,CongressFailure,SukkuAnnouncement,BJP,₹1500Promise,ElectionPromises,WomenRights,Accountability,IndiaPolitics,

 डी पी रावत 

अखण्ड भारत दर्पण न्यूज 

भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक रमा ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मनाली में ₹1500 देने की घोषणा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई और तीन वर्षों में 28 लाख महिलाओं के साथ खुला विश्वासघात कर चुकी है।


रमा ठाकुर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान 18 से 60 वर्ष की हर महिला को बिना शर्त ₹1500 देने का वादा किया गया था, लेकिन आज यह घोषणा केवल जुमला बनकर रह गई है। चुनाव के समय न आय सीमा तय थी, न पात्रता और न ही किसी प्रकार का क्षेत्रीय भेदभाव, जबकि सत्ता में आते ही सरकार ने शर्तें और क्षेत्रवाद थोप दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंचों, होर्डिंग्स और विज्ञापनों में ₹1500 की गूंज सुनाई देती है, लेकिन महिलाओं के खातों में सन्नाटा पसरा है। मुख्यमंत्री को पूरे प्रदेश का मुख्यमंत्री बताते हुए उन्होंने कहा कि लाहौल या मनाली की महिलाओं को लाभ देना स्वागत योग्य है, लेकिन अन्य जिलों की महिलाओं की उपेक्षा समझ से परे है।

भाजपा नेता ने कहा कि यदि 2022 से अब तक की बकाया राशि जोड़ी जाए तो सरकार पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी बनती है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री बिना देरी पूरे प्रदेश की महिलाओं को 2022 से अब तक की पूरी बकाया राशि देने की घोषणा करें, अन्यथा महिलाएं इस विश्वासघात का लोकतांत्रिक जवाब अवश्य देंगी।

Post a Comment