प्रभात फेरी का किया गया स्वागत व सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का हुआ गुणगान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, January 17, 2026

    प्रभात फेरी का किया गया स्वागत व सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का हुआ गुणगान।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में आज 17/01/2026 को तीसरी प्रभात फेरी आरंभ की गई जिस का स्वागत गुरु घर श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर में गुरु घर के मुख्य सेवादार धर्मपाल बोना की बेटी द्वारा किया गया।
    प्रभात फेरी में गायक कृष्ण गोपाल मैप्पी, गायक अमान अली खान, निर्मल जट , निर्मल जट के बेटे व अन्य द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया। आज खुशी की बात यह रही कि हमारे गुरु घर की पालकी साहिब की लम्बे समय से सेवा निभाते रहे जीवन लाल भुट्टा जी आज हमारे बीच पहुंचे और उनके द्वारा गुरु घर की पालकी साहिब की सेवा सम्भाल ली गई।
    गुरु घर में श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा के सेवादारों द्वारा आई हुई संगत को गुरुपर्व की बधाई दी गई और श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर के मुख्य सेवादार धर्मपाल बोना की बेटी को सम्मानित किया गया। 
    सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा के गुणगान के बाद गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी द्वारा अरदास की गई उसके उपरांत आई हुई संगत को चाय के गुलाब जामुन व समोसे वितरित किए गए। 


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.