अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में आज 16/01/2026 को दूसरी प्रभात फेरी आरंभ की गई जिस का स्वागत गुरु घर श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर के मुख्य सेवादार धर्मपाल बोना द्वारा किया गया।
गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह, गायक कृष्ण गोपाल मैप्पी, गायक अमान अली खान, निर्मल जट व अन्य द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया।
श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा के सेवादारों द्वारा आई हुई संगत को गुरुपर्व की बधाई दी गई और श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर के मुख्य सेवादार धर्मपाल बोना व गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी को सन्मनित किया गया। सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा के गुणगान के बाद आई हुई संगत को चाय के साथ भुजिया बदाना वितरित किया गया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.