अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में आज 29/01/2026 को पंद्रहवीं प्रभात फेरी का शुभ आरंभ कमलजीत शीमार द्वारा जयकारा गंगा मईया में पथरी तरान वाले दा बोल सच्चे दरबार की जय के साथ जयकारा लगा कर व गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी द्वारा गुण गुरु रविदास जी दे गालो जी प्रभात फेरी आई आ बोल कर किया गया।
आज की पहली प्रभात फेरी का स्वागत स्वर्गवासी श्री गायक कस्तूरी लाल के भीतेजे अमर महे व उनके पूरे परिवार निवासी नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया। जहां उनके निवास पर बी. एस. पी. पार्टी से सीनियर नेता वकील बलविंदर कुमार अपने साथियों के साथ खास तौर पर पहुंचे थे। गायक अमान अली खान , निर्मल जट, गायक जोनी महे, गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी व अन्य द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया। जिसमें इनका साथ स्वर्गवासी श्री मघर राम के छोटे बेटे रोडा जी द्वारा ढोलकी बजा कर किया गया।
आज की दूसरी प्रभात फेरी का स्वागत स्वर्गवासी श्री करम चंद के बेटे लवली भुट्टा , बंटी भुट्टा व उनके के पूरे परिवार द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया। गायक अमान अली खान , निर्मल जट गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी व अन्य द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया। जिसमें इनका साथ स्वर्गवासी श्री मघर राम के छोटे बेटे रोडा जी द्वारा ढोलकी बजा कर किया गया।
श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर द्वारा स्वर्गवासी श्री गायक कस्तूरी लाल के भीतेजे अमर महे , बी.एस.पी. पार्टी से सीनियर नेता बलविंदर कुमार व उनके साथियों को गुरु घर की बख्शीश दे कर सम्मानित किया गया।
इसी तरह श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर द्वारा स्वर्गवासी श्री करम
चंद के बेटे लवली भुट्टा , बंटी भुट्टा व उनकी धर्म पत्नी को गुरु घर की बख्शीश दे कर सम्मानित किया गया। दोनों जगह सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा के गुणगान के बाद गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी द्वारा अरदास की गई उसके उपरांत आई हुई संगत को स्वर्गवासी श्री गायक कस्तूरी लाल के भीतेजे अमर महे द्वारा चाय के साथ पुरिया आलू का लंगर वितरित किया गया और स्वर्गवासी श्री करम चंद के परिवार द्वारा चाय के साथ गुलाब जामुन समोसा वितरित किए गए।