हिमाचल में डाक विभाग की बड़ी भर्ती, 331 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर होगी नियुक्ति - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 16, 2026

    हिमाचल में डाक विभाग की बड़ी भर्ती, 331 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर होगी नियुक्ति

     हिमाचल में डाक विभाग की बड़ी भर्ती, 331 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर होगी नियुक्ति



    डाक विभाग हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आया है। डाक विभाग द्वारा राज्य में 331 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती की जाएगी। इसे लेकर डाक निदेशालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न करवाई जाएगी।

    कुल 331 पदों में से 137 पद अनारक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा 62 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 83 पद अनुसूचित जाति, 12 पद अनुसूचित जनजाति और 37 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

    डाक विभाग के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं, आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए 6 से 8 मार्च 2026 तक का अवसर दिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद न तो कोई नया आवेदन स्वीकार किया जाएगा और न ही किसी प्रकार का संशोधन किया जा सकेगा।

    इस भर्ती के अंतर्गत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा।

    भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमानुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी दिया गया है।

    डाक विभाग की यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.